UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 80 मजदूरों के साथ पलटी बस ,30 घायल

0

उत्तर प्रदेश: गुरुवार सुबह इटावा के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस के पलट जाने से कम से कम 30 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मजदूरों से भरी बस श्रावस्ती से गुजरात जा रही थी. पुलिस ने बताया कि हादसा इटावा जिले के थाना चौबिया क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर 113 किलोमीटर दूर माइलस्टोन के पास हुआ। सभी घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस के मुताबिक, 80 मजदूरों से भरी बस पलटने से दो दर्जन से ज्यादा मजदूर सड़क हादसे में घायल हो गए.”बस श्रावस्ती से गुजरात जा रही थी, जिसमें 80 मजदूर सवार थे. इनमें 30 मजदूर घायल हो गए.उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. क्षेत्राधिकारी सैफई नागेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।घायल लोगों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here