सरायकेला जिला अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के रूगड़ी के रहने वाले प्रीतम बंसियार की रात के वक्त सोते समय उसकी प्रेमिका पूर्णिमा देवी ने दाऊली (लोहे का हथियार) से मौत के घाट उतार कर वहां से फरार हो गई. पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि मृतक जिस महिला के साथ रह रहा था, वह गायब है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर मृतक की प्रेमिका पूर्णिमा देवी को उसके घर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पाटपुर से गिरफ्तार कर लिया.चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रीतम बंसियार शादीशुदा होने के बावजूद चौका के रूगड़ी में प्रेमिका पूर्णिमा देवी के साथ रह रहा था. प्रीतम पिछले तीन वर्षों से प्रेमिका के साथ रिलेशन में था. प्रेमिका भी शादीशुदा थी. कुछ दिनों से प्रेमिका पूर्णिमा देवी अपने प्रेमी प्रीतम को छोड़कर अपने पति मंगल सिंह मुंडा के पास वापस जाना चाह रही थी, जिसका प्रीतम विरोध कर रहा था. इससे नाराज होकर पूर्णिमा देवी ने सोते हुए लोहे के वजनदार हथियार से प्रीतम की हत्या कर दी. पुलिस ने पूर्णिमा देवी को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि पूर्णिमा को जेल भेजा जा रहा है. बता दें की महिला के 4 बच्चे भी हैं .



