गिरिडीह: बेंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए तेजस्वी यादव,कल्पना सोरेन और CM चम्पई सोरेन

0
tejashwi yadav

आज गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कल्पना सोरेन शामिल हुई। कल्पना सोरेन ने कहा आज यहां उपस्थित आप सभी से आह्वाहन करती हूं कि आपके हक-अधिकार की जो बात करे, आपकी जो आवाज उठाए, आपके सुख-दुख में जो साथ हो, उसे अपना आशीर्वाद दें। हम सभी ने देखा भाजपा-आजसू के नेताओं ने कभी भी झारखण्डी हक-अधिकारों के लिए किसी सदन में आवाज नहीं उठायी। विगत वर्षों में केंद्र सरकार ने पेंशन पर चुप्पी साध ली, तो हेमन्त जी ने 36 लाख लोगों को पेंशन के अधिकार से जोड़ा। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने 11.5 लाख नाम राशन कार्ड से हटाए, तो हेमन्त जी ने 20 लाख राशन कार्ड दिए। भाजपा ने मनरेगा मजदूरी का पैसा बंद करने का काम किया, हेमन्त जी ने बिरसा हरित ग्राम जैसी कई योजनाओं को धरातल पर उतारा। पूर्व की डबल इंजन सरकार ने राज्य में 7 हजार सरकारी स्कूल बंद किए, हेमन्त जी ने सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाना शुरू किया। ऐसे अनेक कार्य हैं जो आपके आशीर्वाद से 2019 में हेमन्त जी की सरकार ने किए, और अभी भी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here