रांची के न्यूक्लियस मॉल पहुंची ED की टीम, विष्णु अग्रवाल मॉल के मालिक जमीन घोटाला में शामिल

0
nucleus mall

जमीन घोटाला मामले में आरोपी विष्णु अग्रवाल के रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित न्यूक्लियस मॉल में ED सर्वे कर रही है.पिछले सप्ताह विष्णु अग्रवाल और भारत सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ गुलदस्ता देते हुए तस्वीर वायरल हुई थी जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था. बुधवार (15 मई) को रांची जोनल की ED की टीम न्यूक्लियस मॉल में सर्वे के लिए पहुंची.विष्णु अग्रवाल न्यूक्लियस मॉल के मालिक हैं. जमीन घोटाला मामले में उनसे एक बार ईडी की टीम पूछताछ कर चुकी है. झारखंड-बंगाल के बड़े जमीन कारोबारी और न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को ईडी ने 31 जुलाई 2023 को गिरफ्तार कर लिया था.फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं.विष्णु अग्रवाल के खिलाफ जांच में ईडी को काफी तथ्य मिले थे जिसको लेकर आज ED टीम न्यूक्लियस मॉल पहुंची है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here