हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित पार्टी मीटिंग में आज बड़कागाँव MLA अम्बा प्रसाद शामिल हुईं। मीटिंग में मुख्य रूप से झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर , बरही विधायक उमाशंकर अकेला, रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुशवाह एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहें।इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न सांगठनिक विषयों पर चर्चा कर लोकसभा प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को भारी मतों से विजयी बनाने को लेकर आगामी रणनीति तैयार की गई।




