17 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची सांसद व भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रांची के चुटिया में रोड शो करेंगे.साथ ही लोगों से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे. वहीं, 18 मई को बोकारो में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह झारखंड के खूंटी में चुनावी जनसभा को संबोधित किये है.वही 19 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी झारखंड पहुंचेंगे.प्रधानमंत्री अब तक झारखंड में चार चुनावी सभा व राजधानी रांची में रोड शो कर चुके हैं. उनकी चाईबासा, पलामू, गुमला, चतरा व गिरिडीह में चुनावी सभा हो चुकी है. इस बार पांचवा बार प्रधानमंत्री झारखण्ड के जमशेदपुर से बीजेपी उम्मीदवार विद्युत वरण महतो के समर्थन में घाटशिला में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. गृह मंत्री व प्रधानमंत्री झारखंड दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है. कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गयी है.




