CAA के तहत 300 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र भी सौपा गया .

0
CAA

नागरिकता संशोधन नियम, 2024 की अधिसूचना लागू होने के बाद आज बुधवार को पहली बार 300 लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई. मंत्रालय ने 14 शरणार्थियों को सर्टिफिकेट भी सौंप .ये शरणार्थी पिछले कई साल से भारत की नागरिकता पाने की जद्दोजहद कर रहे थे. गृह मंत्रालय ने सभी को ऑनलाइन माध्यम से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए.सर्टिफिकेट जारी करते हुए गृह मंत्रालय ने कहा कि CAA के तहत पहले चरण में आज 14 लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपा गया है. केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने 14 आवेदकों को प्रमाण पत्र सौंपने के साथ ही उन्हें बधाई दी.जैसा की पता है केंद्र सरकार ने इसी साल 11 मार्च को नागरिकता संशोधन अधिनियम यानी CAA को लागू किया था. इस अधिनियम के तहत भारत के तीन पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से सताए गए अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता दी जानी थी .हलाकि उनकी लोगो को नागरिकता दी गई जो 31 दिसंबर 2014 या उससे पहले भारत आए हों.इस नियम के तहत भारत में कम से कम 11 साल से जो लोग रह रहे है उन्हें ही भारतीय नागरिकता मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here