झारखण्ड : आज घाटशिला में चुनावी प्रचार के कार्यक्रमों में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्य के नगर विकास सह पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू , पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी सहित महागठबंधन के नेता मौजूद रहें.आज महागठबंधन उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में उन्होंने घाटशिला में लोगों से वोट करने की अपील की .कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा घाटशिला उपचुनाव में हर तरफ महागठबंधन उम्मीदवार का डंका बज रहा है . महागठबंधन घाटशिला के मैदान में एकजुट हो कर – एक स्वर में सोमेश चंद्र सोरेन की जीत सुनिश्चित कराने में जुट गई है . स्वर्गीय रामदास सोरेन का व्यक्तित्व ही उनकी पहचान और लोकप्रियता थी. ग्राम प्रधान से विधायक और फिर शिक्षा मंत्री तक सफर उन्होंने अपने इसी सरल व्यक्तित्व और बेदाग छवि की बदौलत हासिल की .जनता की सेवा करते – करते वो इसी दुनिया को अलविदा कह गए . घाटशिला का उपचुनाव महज एक चुनाव नहीं , बल्कि उस विचारधारा के खिलाफ लड़ाई भी है जो समाज को बांटने , समाज को खोखला करने के साथ – साथ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है . इस षडयंत्र को वोट के अधिकार से असफल करना है .




