गढ़वा: निर्दयता की हदें पार, मजदूर को पीटकर उसके दोनों पैरों में कील ठोक दिया,बेहोशी की हालत में सुनसान जगह में छोड़ गए दो अज्ञात

0

झारंखड के गढ़वा जिले के मेराल गांव में कुछ लोगों ने निर्दयता की हदें पार दी हैं.बसरूद्दीन नामक मजदूर को पीटकर उसके दोनों पैरों में कील ठोक दिया गया है.बसरूद्दीन को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.थाना में आवेदन कर बसरूद्दीन ने बताया कि मेराल के नेनुआ मोड़ के समीप से दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने बसरुदीन को अगवा कर लिया और उसके साथ मारपीट की.मारपीट कर दोनों पैर में कांटी ठोक दिया साथ ही बेहोशी की हालत में सुनसान जगह में छोड़ कर फरार हो गए.होश में आने पर बसरुदीन ने फोन कर घरवालों को सूचित किया.उसने बताया कि उस वक्त उसे आसपास के लोगों द्वारा मेराल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने आगे जानकारी दी कि जिले के मेराल गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली पैसे के विवाद में झगड़ा हुआ था जिसके ठीक तीसरे दिन ये घटना हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here