रांची : राजधानी के प्रतिष्ठित व्यवसायी कृष्ण गोपालका से व्हाट्सऐप कॉल, मैसेज और वीडियो के माध्यम से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. रंगदारी न देने पर न सिर्फ व्यवसायी कृष्ण गोपालका, बल्कि उनके बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है.मामले को लेकर लालपुर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है. आरोपी ने खुद को प्रिंस खान दुबई बताया है रंगदारी मांगी और धमकी दी कि यदि पैसे नहीं मिलने पर वह उन्हें और उनके बेटे को गोली मार देगा. वहीं, 15 सितंबर को धमकी और फायरिंग का वीडियो भेजा गया.




