पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने किया खुलासा, कहा- 14 सीट से है ऑफर, जहां से लडूंगा वहीं से जीत जाऊंगा

0

Bihar DGPरिटायरमेंट से पांच महीने वीआरएस लेने वाले बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने यह इशारा कर दिया है कि राजनीति से उनकी दूरी अब बहुत जल्द ही खत्म हो जाएगी. गुप्तेश्वर पांडेय ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि 14 सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर है, लेकिन मैं अभी राजनीति में जाने को लेकर फैसला नहीं किया है. जो भी होगा, पहले अपने लोगों से सलाह मशविरा करूंगा फिर इसका ऐलान करूंगा.पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस लेने के बाद से ही राजनीति में एंट्री की चर्चा तेज थी लेकिन इस पर खुद उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले. उन्होंने इतना कहा कि क्या राजनीति में आना अवैध है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वीआरएस को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस से जोड़ने की जरूत नहीं है.गुप्तेश्वर पांडेय ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे बिहार की जनता बहुत प्यार करती है. मैं कहीं भी चुनाव लड़ना चाहता हूं तो जा सकता हूं और जीत सकता हूं. चुनाव से मेरे वीआरएस को जोड़ना गलत है. पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मेरे खिलाफ हर रोज अफवाह उड़ाया जा रहा है, मुझे विवादित बनाया जा रहा है. मेरे खिलाफ विपक्ष, चुनाव आयोग से शिकायत करता और अगर चुनाव आयोग मुझे हटा देता तो मेरी कितनी बेइज्जती होती. 34 साल तक बेदाग रहा, लेकिन इस तरह का माहौल बना दिया गया कि निर्वाचन आयोग को मुझे हटाना पड़े.ranjana pandey