रांची :JSSC CGL प्रश्न पत्र लीक किए जाने के मामले में सीएम चम्पई सोरेन ने संलिप्त अभियुक्तों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तारी का आदेश दिया है । नव नियुक्त सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर इस संदर्भ में नामकुम थाना काण्ड संख्या 45/24 IPC की धारा- 467/468/420/120बी. 66 IT एक्ट एवं 12 Jharkhand Competitive Examination (Prevention and Redressal of Unfair means in Recruitment) Act 2023 के अन्तर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज किया गया है.



