रांची : आज झारखण्ड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के दूसरे दिन दीपिका पांडे ने निशिकांत पर सरकार गिराने की साजिश करने का आरोप लगाया. दीपिका पाण्डे के बयान पर सदन में हंगामा शुरू हो गया, विपक्ष के सभी विधायक वेल में आ गए .वहीं विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है. विधानसभा की कार्यवाही के बाद मिडिया से बात करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा, “…हेमंत सोरेन पर किसी तरह का आरोप नहीं है…हेमंत सोरेन ने जो योजनाएं लाई हैं उनसे सब वाकिफ हैं। हमें उन योजनाओं को पूरा करना है। कैबिनेट का विस्तार जल्द होगा…”झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा, “मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा… आलाकमान का निर्णय सर्वोपरि होता है। सरकार में कोई दिक्कत नहीं है, जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।”गौरतलब है कि हेमंत कैबिनेट में कुल 11 मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, चंपई सोरेन, जोबा मांझी, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, सत्यानंद भोक्ता और बेबी देवी थे.हेमंत कैबिनेट में 12 वीं जगह खाली ही रह गई. संभावना जताई जा रही है कि चंपाई सरकार का कैबिनेट विस्तार 7 फरवरी या 8 फरवरी को हो सकता है.2 फरवरी को सीएम चंपई सोरेन के अलावा दो और मंत्रियों ने शपथ ली थी. मालूम हो कि चंपई सोरेन की सरकार ने 5 फरवरी को विश्वास मत हासिल कर लिया. 47 विधायकों ने उनके पक्ष में वोट किया जबकि 29 ने उनके विरोध में मतदान किया.



