
RANCHI’ 27 अगस्त:- नक्सलियों द्वारा एक चौकाने वाली घटना सामने आई है,कहा ये जा रहा है कि भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने बिहार के चकाई थाना छेत्र अंतर्ग बोंगी पंचायत के टोलापहाड़ स्थित बाराजोर टोला में बुधवार करीब 10 बजे रात नक्सलियों ने घर में सो रहे पिता-पुत्र को बाहर निकाल कर अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। मृतकों में पिता 50 वर्षीय चतुर उर्फ चोपाइ हेम्ब्रोम एवं उसका पुत्र 35 वर्षीय अर्जुन हेम्ब्रोम शामिल है। अर्जुन गांव में राशन दुकान चलाता था और चतुर मजदूरी का काम करके परिवार का खर्च चलाता था। घटनास्थल के पास नक्सलियों ने पर्चा छोड़कर दोनों को पुलिस का एसपीओ बताकर मृत्युदंड की सजा देने, नई जनवादी राज सत्ता की स्थापना के लिए इलाके में जन युद्ध को व्यापक जन समर्थन करने, तमाम मेहनतकश जनता को पुलिस के बहकावे में एसपीओ का काम नहीं करने, नहीं तो खून बहेगा सड़कों पर, तमाम युवक युवतियों को पीएलजीए में भर्ती होकर इलाके से पुलिस कैंपों को उखाड़ फेंक कर जनता का राज सत्ता स्थापित करने करने की बात कही है, इस घटना के बाद चकाई थाना प्रशासन जांच में जुट गई है जल्द ही चिन्हित किये गए नक्सलियों को हिरासत में ले लिया जाएगा। the news mirchi



