धनबाद: 7 दरिन्दों नें एक आदिवासी युवती को बनाया अपना शिकार, किया सामुहिक बलात्कार?

0

RANCHI’ 26अगस्त:-झारखंड में एकबार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है,टुंडी थाना क्षेत्र के एक मैदान में अपने प्रेमी के साथ जा रही एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पांडे बरवा गांव की पीड़ित युवती ने बुधवार को टुंडी थाना में दक्षिणी टुंडी के सात युवकों के खिलाफ गैंगरेप की प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला 19 अगस्त रात आठ बजे की है। युवती ने आवेदन में लिखा है कि घटना के बाद उसकी शारीरिक स्थिति काफी गंभीर हो गई थी, इसलिए मामला दर्ज कराने में विलंब हुआ है। युवती ने पुलिस को बताया कि सभी लड़के मिल कर पहले दोनों को पीटने लगे। इसके बाद कृष्णा और छोटू हेंब्रम जबरदस्ती बगल की झड़ी में ले गए। इसके बाद सातों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवकों ने प्रेमी को पकड़ कर बंधक बनाए रखा। दोनों ने काफी मिन्नतें कीं पर युवकों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। वहशियों के कृत से युवती बेहोश हो गई थी। इस घटना के अपराधी वहां से फरार हो गए, पीड़िता के होश आने के बाद प्रेमी ने उसे घर पहुँचाया,प्रशासन जांच में जुट गई है जल्द ही अपराधियों को शिकंजे में लिया जाएगा। The News Mirchi