रांची:आज 12 अप्रैल को राज्यभर में उत्पाद सिपाही की परीक्षा में पेपर लीक होने वाला है , इसकी सूचना पर 11.04.26 की तमाड़ थानान्तर्गत एक अर्द्धनिर्मित भवन के पास देर रात छापामारी की गयी, छापेमारी में पाया गया कि उक्त अर्द्धनिर्मित भवन के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा लगा था तथा उक्त भवन के पास जैसे ही छापामारी दल पहुँचा, तो वहाँ उपस्थित करीब 150 से अधिक व्यक्ति ईधर-उधर भागने लगे तथा अपने सामग्रियों को फेंकने तथा छिपाने लगे।प्राथमिक जाँच एवं पूछताछ में सामने आया कि वहां पर 164 व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें अन्तर्राज्यीय सोल्वर / पेपर लीक गैंग के 05 व्यक्ति तथा 159 जे.एस.एस.सी. झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अभ्यर्थी (07 महिला अभ्यर्थी सहित) उपस्थित थे। उक्त स्थल पर प्रिन्टर, प्रश्न-उत्तर के तैयार किये गये सेट, फटे हुए एडमिट कार्ड, संदिग्ध मोबाईल फोन एवं बैंक चेक पाये गये। पेपर लीक गैंग के उपस्थित सदस्यों के द्वारा इन अभ्यर्थियों को उक्त प्रश्नोत्तर सेट को रटाये जा रहे थे।जाँच में ये तथ्य सामने आये कि उक्त गैंग के अलग-अलग ऐजेन्टों के द्वारा इन अभ्यर्थियों को 10-15 लाख प्रति अभ्यर्थी की दर से परीक्षा पास कराने हेतु प्रश्नों एवं इनके उत्तर उपलब्ध कराने/याद कराने के लिए उक्त स्थल पर लाये गये थे। रांची एसएसपी ने स्पष्ट किया कि उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ। जांच में मिले पेपर असली परीक्षा से मेल नहीं खाते अभ्यर्थियों को फर्जी प्रश्नपत्र रटवाए जा रहे थे,जिनसे लगभग 15 लाख रुपये वसूले गए थे। दिनांक 12.04.2026 दर्ज कर 164 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए उक्त काण्ड में संलिप्त अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी हेतु गहन छापामारी की जा रही है।




