Ranchi: मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती मशहूर सिंगर आशा का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, सोमवार को अंतिम संस्कार होगा.उनके निधन पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने भी शोक व्यक्त किया है.मशहूर गायिका आदरणीय श्रीमती आशा भोंसले जी के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक और स्तब्ध कर देने वाला है। उनकी मधुर और जीवंत आवाज़ ने पीढ़ियों को जोड़ने का कार्य किया और भारतीय संगीत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।आशा जी केवल एक गायिका नहीं थीं, वे संगीत की एक युगधारा थीं, जिनकी हर प्रस्तुति में जीवन के रंग, भावनाओं की गहराई और आत्मा की सच्चाई झलकती थी। उनका जाना केवल कला जगत की नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।आज पूरा देश उनके जाने से शोकाकुल है। उनके गीत, उनकी आवाज़ और उनकी विरासत सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।मरांग बुरु से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर, शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों और समस्त देशवासियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।




