रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुलाकात की. लेकिन ये मुलाकात औपचारिक भेंट नहीं, बल्कि छोटे भाई की अपने बड़े भाई से भावनाओं से भरी आत्मीय मुलाकात थी. मंत्री इरफान अंसारी ने खुद अपने एक्स हैंडल पर बताया है.लगभग 15 दिनों के बाद आज सीएम सोरेन से मुलाक़ात को मन को सुकून देने वाला बताया। उन्होंने अपने इस पोस्ट में कांग्रेस और झामुमो के बीच राजनीति रिश्ते पर भी इशारे-इशारे में टिप्पणी की. उन्होंने लिखा , ”कुछ लोग अफवाहें फैलाकर जनता को भटकाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सच्चाई यही है कि हमारी विचारधारा एक है, हमारा लक्ष्य एक है। Rahul Gandhi जी और हेमंत सोरेन जी—दोनों ही जनहित, न्याय और विकास की राह पर चलने वाले नेता हैं, जो एक-दूसरे के पूरक हैं और देश-प्रदेश को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
पढ़िए इरफ़ान अंसारी का पूरा पोस्ट :
आज राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, आदरणीय बड़े भाई Hemant सोरेन जी से मुलाकात हुई। यह मुलाकात किसी मुख्यमंत्री और मंत्री की औपचारिक भेंट नहीं थी, बल्कि एक छोटे भाई की अपने बड़े भाई से भावनाओं से भरी आत्मीय मुलाकात थी।कई दिनों बाद जब अपनों से मिलना होता है, तो शब्द अक्सर कम पड़ जाते हैं और जज़्बात खुद ही सब कुछ बयां कर देते हैं। लगभग 15 दिनों के बाद आज भाई से मिलकर मन को सुकून मिला। उनके हाल-चाल जाना, स्वास्थ्य की जानकारी ली—और यह जानकर बेहद खुशी हुई कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और पहले की तरह ही दृढ़ता और संकल्प के साथ राज्य के विकास में जुटे हुए हैं।हमारा रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और आत्मीयता की मजबूत डोर से बंधा हुआ है। पहले भी हमने उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा है और आने वाले समय में भी उन्हीं के नेतृत्व में हम मजबूती से आगे बढ़ेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे—यह हमारा अटूट संकल्प है।कुछ लोग अफवाहें फैलाकर जनता को भटकाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सच्चाई यही है कि हमारी विचारधारा एक है, हमारा लक्ष्य एक है। Rahul Gandhi जी और हेमंत सोरेन जी—दोनों ही जनहित, न्याय और विकास की राह पर चलने वाले नेता हैं, जो एक-दूसरे के पूरक हैं और देश-प्रदेश को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।और मैं, इरफान अंसारी, अपने बड़े भाई हेमंत सोरेन जी के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ा हूँ।यह रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं—यह दिल से दिल का रिश्ता है, एक छोटे भाई का अपने बड़े भाई के प्रति अटूट प्रेम, विश्वास और सम्मान का प्रतीक है।उनसे मिलकर एक नई ऊर्जा, नई शक्ति और नया उत्साह प्राप्त हुआ। उसी ऊर्जा के साथ अब अपने क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए फिर से निकल पड़ा हूँ।




