पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बीरभूम जिले के मयूरेश्वर, बोलपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया है.इन चुनावी सभाओं के दौरान ताजा बयान में अमित शाह ने कहा आप 5 तारीख को भाजपा की सरकार बना दो, हम यूनिफॉर्म सिविल कोड लाकर चार शादियों पर प्रतिबंध लगा देंगे।सभी सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का फायदा देंगे।सभी बेरोजगार युवाओं और दीदियों के खाते में हर महीने 3,000 रुपये भेजेंगे।सरकारी नौकरियों में माताओं-बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये बच्चे की देखभाल के लिए दिए जाएंगे।आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज देंगे।सरकारी नौकरी के लिए जिन युवाओं की उम्र सीमा समाप्त हो गई है, उन्हें पांच साल की छूट दी जाएगी।किसानों को 9,000 रुपये किसान सम्मान निधि दी जाएगी।
अमित शाह ने कहा,अभी-अभी ममता दीदी एक भाषण में यहां के बहुसंख्यक समाज को डरा रही थीं कि TMC नहीं होगी, तो बहुसंख्यक समाज का अस्तित्व नहीं बचेगा।अरे दीदी, सदियों से हम यहां रह रहे हैं, आप कौन होती हो हमें डराने वाली?आपके शासन में मुर्शिदाबाद में दंगे हुए, रामनवमी पर हमला हुआ, सरस्वती पूजा पर रोक लगी – तब आप कहां गई थीं?दीदी से डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आ रही है।
अमित शाह ने कहा,टीएमसी की सरकार तीन T पर काम कर रही है-तोलेबाजी,तानाशाही,तुष्टिकरण। यहां कटमनी और तोलेबाजी बंद करनी है, सिंडिकेट को समाप्त करना है तो एक बार भाजपा की सरकार बना दो, इन सिंडिकेट वालों को हम सीधा करेंगे।
अमित शाह ने कहा,ममता दीदी कहती हैं कि महिलाओं को शाम के 7 बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहिए।आप एक बार भाजपा सरकार बना दीजिए, हम ऐसा बंगाल बनाएंगे, जहां रात को 1 बजे भी छोटी बच्ची स्कूटी पर निकल सकेगी।कोई संदेशखाली, आरजी कर, दुर्गापुर लॉ कॉलेज या साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज जैसी घटना नहीं होगी।
अमित शाह ने कहा,2021 के चुनाव के बाद बीरभूम में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर बड़ी हिंसा हुई। 100 से ज्यादा लोगों को यहां से भागना पड़ा।आज मैं वादा करके जाता हूं, जिन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं पर हिंसा की है, उन्हें 5 मई के बाद पाताल से भी ढूंढकर जेल की सलाखों के पीछे डालेंगे।टीएमसी के गुंडों को इस तरह से सीधा करेंगे कि उन्हें कभी राजनीतिक हिंसा करने का स्वप्न भी न आए।
550 साल से अयोध्या में राम मंदिर नहीं बना था। हमारे प्रभु श्री राम टेंट में बैठे थे।550 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बनाने का काम हमारे नेता श्री नरेन्द्र मोदी ने किया।ममता दीदी, राम मंदिर का विरोध करती थीं और अपने चेले-चपाटों को बंगाल में आगे कर बाबरी मस्जिद बनाने का सपना देखा रही हैं।ममता दीदी का चेला हुमायूं कबीर बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाना चाहता है।ममता दीदी, यह भारत है और यहां राम मंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता।




