झारखंड खनन घोटाला: ED ने इजहार अंसारी के हजारीबाग स्थित परिसरों से 3 करोड़ रुपये की नगदी बरामद की।अंसारी की शेल कंपनियों को गिरफ्तार IAS अधिकारी पूजा सिंघल ने रियायती मूल्य पर कोयला खदानें आवंटित की थी। सूत्रों के मुताबिक CM हेमंत सोरेन भी इस मामले में ईडी के निशाने पर हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हजारीबाग स्थित मोहम्मद एजहर अंसारी के परिसर में छापेमारी के दौरान कथित रूप से आईएएस पूजा सिंघल से जुड़ी 3 करोड़ रुपये की नकद राशि जब्त की। निजी कंपनियों के समूह को एजहर अंसारी नियंत्रित करता है।यह छापेमारी कैप्टिव कोयला खपत मामले में विसंगतियों की जांच के लिए की गई थी। इस संबंध में झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) के पूर्व कोयला एवं बालू प्रभारी अशोक कुमार सिंह के खिलाफ भी छापेमारी की गई।

