दिल्ली पुलिस ने एक गैंग का भंडाफोड़ किया। जिसने सेलेब्रिटीज के विवरण का उपयोग कर बैंक से 90 लाख रु.की ठगी की। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सहित 95 प्रमुख हस्तियों के पैन कार्ड विवरण हासिल करने और उनके नाम पर क्रेडिट कार्ड जारी कराने के आरोप में पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। छाया शर्मा (संयुक्त पुलिस आयुक्त,पूर्वी रेंज) ने बताया,”उन्होंने GST नंबर का उपयोग कर सोशल मीडिया से सेलिब्रिटी की सभी विवरण लेकर पैनकार्ड और आधारकार्ड को मॉडिफाइड किया।”जिसके बाद उन्होंने क्रेडिट कार्ड बनवाएं। इसमें 5 लोग शामिल थे। 95 मशहूर हस्तियां हैं। गैंग में दो लड़के IT की पढ़ाई किए हैं बाकि लोग ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है।



