रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 10वां समन जारी किया है। उन्हें 29 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए समय और जगह तय करने को कहा गया है।समय नहीं मिलने पर ईडी ने कहा है कि वो खुद ही समय तय कर पहुंच जाएगी। ईडी ने खुद से आने का समय 30 जनवरी को दिया है।गौरतलब है की प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिख कर 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच रांची स्थित ईडी ऑफिस में पूछ-ताछ का समय मांगा था।जिसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी द्वारा भेजे समन का जवाब सील बंद लिफाफे में भेज कर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्तता का हवाला देते हुए 31 जनवरी से पहले ED कार्यालय जाने में असमर्थता जताई है।इससे पहले 20 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन से उनके आवास पर जाकर सात घंटे तक पूछताछ किया था। एजेंसी के अनुसार, जांच झारखंड में “माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व में अवैध परिवर्तन के एक बड़े रैकेट” से संबंधित है।ईडी ने इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2011 बैच की आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं, जो राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थीं।



