बिहार : विभिन्न मीडिया आउटलेट्स के मुताबिक “ बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि वह आज या सोमवार को अपना इस्तीफा दे सकते हैं और फिर भाजपा के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। हालांकि इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन बीजेपी के सुशील मोदी, जो पहले नीतीश कुमार की सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं, ने कहा, “राजनीति में कोई भी दरवाजा बंद नहीं होता है। जरूरत पड़ने पर दरवाजा खोला जा सकता है।”सूत्र के अनुसार बिहार के पटना में राजद की बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आदरणीय थे और हैं। कई चीजें उनके (नीतीश कुमार) नियंत्रण में नहीं हैं। ‘महागठबंधन’ में राजद के सहयोगी दलों ने हमेशा मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री मेरे साथ मंच पर बैठते थे और पूछते थे, ”2005 से पहले बिहार में क्या था?” मैंने कभी प्रतिक्रिया नहीं दी… अब और भी लोग हमारे साथ हैं। जो काम दो दशकों में नहीं हुआ, वह हमने कम समय में कर दिखाया, चाहे वह नौकरी हो, जाति जनगणना हो, आरक्षण बढ़ाना आदि। ‘बिहार में अभी खेल होना बाकी है’.बिहार में बढ़ी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच जनता दल (यूनाइटेड) रविवार सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक करेगी, क्योंकि इस बात को लेकर सस्पेंस है कि नीतीश कुमार एक बार फिर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ जा सकते हैं।अशफाक करीब ने बिहार में आरजेडी-जेडीयू गठबंधन को लेकर तस्वीर पूरी तरह से साफ कर दी है. अशफाक़ करीब ने कहा है कि बिहार में आरजेडी-जेडीयू का गठबंधन टूट गया है. अब बिहार की जनता नीतीश कुमार को कभी माफ नहीं करेगी.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में दोबारा शामिल होने की खबरों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि सप्ताहांत में बिहार भाजपा नेताओं की एक बैठक पटना में होने वाली है।मिडिया रिपोर्ट के अनुसार इस संभावित इस्तीफे के साथ कई कांग्रेस विधायकों के भी इस राजनीतिक पैंतरेबाजी में उनका अनुसरण करने की संभावना है। सूत्रों ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलों को हाल की राजनीतिक उथल-पुथल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ फिर से गठबंधन की संभावना से हवा मिली है।



