ईडी ने निवेशकों से करोड़ों की जालसाजी करने वाले DJN ग्रुप सहित आठ आरोपियों पर चार्जशीट फाइल की है. ईडी ने मनी लाउंड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए डीजेएन ग्रुप की करोड़ों की चल-अचल संपत्ति को अटैच कर लिया है.जब्त संपत्ति में गढ़वा, लातेहार और रांची जिले में ग्रुप के बैंक खाते, गाड़ियां और अचल संपत्ति शामिल हैं.बता दें कि डीजेएन कमोडिटिज (ऑफलाइन) ने निवेशकों से ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर रुपये जमा करवाये थे और यह झांसा दिया था कि प्रति माह उच्च ब्याज देंगे. इसके बाद निवेशकों के पैसे लेकर फरार होने की कोशिश की और पकड़े गए.



