मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में यहां की एक अदालत ने गुरुवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ईडी हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दी।विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आवेदन पर जैन की हिरासत 13 जून तक बढ़ा दी, जिसमें उनकी और हिरासत की मांग की गई थी।ईडी ने जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था।



