हजारीबाग: सुबह 6 बजे से हजारीबाग के बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और झारखंड के पूर्व मंत्री व अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र साहू के घर पर शुक्रवार को ईडी की टीम ने छापेमारी की। ईडी ने रांची, हजारीबाग और बड़कागांव में कुल 8 जगहों पर एक साथ छापेमारी मारी. रांची के हरमू रोड स्थित किशोरगंज इलाके में भी एक टीम पहुंची. इसके बाद हजारीबाग के बड़कागांव में अंबा प्रसाद के करीबी लोगों के निजी सहायक संजीव साव, उनके दूसरे करीबी सहयोगी मनोज दांगी, पंचम कुमार के बड़कागांव स्थित ठिकाने, घरों और दफ्तरों पर छापेमारी हुई.बताया जा रहा है कि आरकेटीसी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से जुड़े मामले में यह कार्रवाई जारी है.




