गोड्डा जिले के विद्यालय में मिड-डे मील में छिपकली,स्थिति की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर रहा हूँ:स्वास्थ्य मंत्री

0
mid-day meal

गोड्डा के बंका कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सब्जी में छिपकली मिलने से पहले सभी बच्चों ने खाना खा लिया था जिसके बाद अचानक तबियत बिगड़ने लगी। स्कूल प्रबंधन सभी बच्चों को आनन- फानन में सदर अस्पताल गोड्डा पहुंचाया।मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री इरफ़ान अंसारी ने एक्स पर लिखा “गोड्डा जिले के विद्यालय में मिड-डे मील में छिपकली पाए जाने की घटना बेहद गंभीर है। इस हादसे में अस्वस्थ हुए छात्राओं का समुचित इलाज सुनिश्चित किया गया है। सभी प्रभावित छात्राओं की हालत फिलहाल स्थिर है और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।मैं स्वयं विभागीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हूँ और अस्पताल में भर्ती बच्चों की स्थिति की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर रहा हूँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here