पूर्वी सिंहभूम:टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए राज्यपाल

0

पूर्वी सिंहभूम: राज्यपाल सी. पी राधाकृष्णन का पूर्वी सिंहभूम जिला में आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत 551 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवरब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास एवं राष्ट्र को समर्पण कार्यक्रम के अवसर पर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए।इस कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल ने अन्नामृत फ़ाउंडेशन की कार्यप्रणाली को देखा एवं वृक्षारोपण भी किया। अन्नामृत फ़ाउंडेशन के द्वारा बच्चों को मिड डे मील उपलब्ध कराया जाता है।मौके पर रेलवे के डीआरएम,सांसद विद्युत वरण महतो समेत रेल विभाग के तमाम पदाधिकारी और जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल,एसएसपी कौशल किशोर समेत जिले के तमाम पदाधिकारी भी मजूद रहें।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कई रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का उद्घाटन और शिलान्यास किया । रेल अपनी गति से चले, नागरिकों का भी आवागमन निर्बाध हो; इसके लिए देशभर में 1500+ ROB/RUB का शिलान्यास/लोकार्पण किया जा रहा है। इसमें रांची के भी 6 RUB/ROB शामिल हैं।रांची के नामकुम स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखण्ड में 27 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया गया, 88रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन/राष्ट्र को समर्पण किया गया।27 रेलवे स्टेशनों में टाटानगर,सीनी,चक्रधरपुर,दुमका,गोड्डा,देवघर,डांगोवापोसी,चाईबासा,गामहारीया,जामताड़ा,विद्यासागर,हैदरनगर,मोहम्मद गंज,बालसिरिंग,बानो,लोहरदगा,रामगढ कैन्ट,शंकरपुर,नामकोम,ओड़गा,गोबिन्दपुर रोड,गंगाघाट,टाटीसिलवे,बड़ा जामदा जं,बासुकीनाथ,मूरी जं.,सिल्ली शामिल है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here