JHARKHAND: गीता कोड़ा ने थामा कमल, बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में ज्वॉइन की पार्टी

0

बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि पार्टी कहती है कि सबको साथ लेकर चलेंगे लेकिन केवल अपने परिवार को लेकर साथ चलती है। कांग्रेस में जनहित को नजरअंदाज किया जा रहा था तो मेरे लिए वहां रहना उचित नहीं था। मैंने कांग्रेस का त्याग किया और बीजेपी में शामिल हुई। मैं यहां रहकर जनहित के काम करूंगी। गीता कोड़ा ने कहा कि देश गर्त में जा रहा है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। मेरा वहां दम घुटता था।कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प लिया गया था। हमारा संकल्प है कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाना है। कांग्रेस से त्यागपत्र देकर गीता कोड़ा ने इस मुहिम का हिस्सा बनने का फैसला किया। वह मोदी जी की गारंटी पर यकीन करती हैं। अमर बाउरी ने गीता कोड़ा का पार्टी में स्वागत किया। विकसित भारत बनाना है।प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मैं गीता कोड़ा का पार्टी में स्वागत और अभिनंदन करता हूं। गीता कोड़ा जनता की सेवा करती रही हैं। 2 बार विधायक रहीं। 2019 में सांसद बनीं। कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष भी रहीं। जिस पार्टी की सरकार प्रदेश में है, उसे छोड़कर गीता कोड़ा ने बीजेपी का दामन थामा। अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां काम करना कितना मुश्किल रहा होगा। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से गीता कोड़ा प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि गीता कोड़ा के आने से पार्टी न केवल कोल्हान बल्कि पूरे प्रदेश में और मजबूत होगी। ऐसा विश्वास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here