पूर्वी सिंघभूम : जिला प्रशासन, सीएम ने शहीद जवान रामदेव महतो को दी श्रद्धांजलि, सीएम ने कहा ”घटना में शामिल कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा” 

0

पूर्वी सिंघभूम : प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ डीसी ने पुलिस लाइन गोलमुरी में शहीद जवान श्री रामदेव महतो के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। डीसी ने कामना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख सहन करने की क्षमता दें।जवान रामदेव महतो की शहादत को सीएम हेमंत सोरेन ने भी शत-शत नमन किया , उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया ”झारखण्ड पुलिस के वीर जवान श्री रामदेव महतो जी की शहादत को शत-शत नमन। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।घटना में शामिल कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here