पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता,नकली सोने की सिली बेचने में संलिप्त तीन गिरफ्तार

0

पलामू: दिनांक- 08.12.2023 को वरीय पदाधिकारी को सूचना प्राप्त हुआ की कुछ पेशवर अपराधी नकली सोने की सिली बेचने एवं लूट पाट करने के कार्यो में संलिप्त है। यह अपराधी हथियार से लैश होकर सतबरवा की ओर से डाल्टनगंज शहर की ओर आ रहे है.सूचना मिलते ही दिवा गस्ती के सशस्त्र बल द्वारा चियांकी चेक नाका के पास पहुंचकर चेकिंग प्रारंभ किया गया चेकिंग के दौरान एक बाइक सतबरवा की ओर से डालटेनगंज आ रहा था वाहन चेकिंग देखकर बाइक पर सवार व्यक्ति अपना बाइक पीछे मुड़कर सतबरवा की ओर भागने लगा।जिसे सरकारी वाहन से अपने दल बल के साथ पीछा कर जोरकट मोड़ के पास रोका गया बाइक पर सवार तीन लड़के गाड़ी छोड़कर जंगल झाड़ी में भागने लगे,जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़कर झाड़ियां के बीच पकड़ा गया उन लोगों के द्वारा भगाने के संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।अभियुक्त पिंटू कुo रवि 2. गुड्डू भैया एवं 3. राजा चंद्रवंशी को एक लोडेड देशी कट्टा, 02 एक नाला लोडेड देशी कट्टा , दो पीला धातु का कट पीस एवं मोटरसाइकिल संo-JH03AQ 5352 एवं हथियार बनाने वाले औजार जैसे- लोहा काटने वाला कटर,पलास, लोहे का पाईप के साथ गिरफ्तार किया गया।साथ ही, सदर थाना काण्ड संo- 132/2023, दिनांक – 08.12.2023, धारा-420/120B भा0द0वि0 एवं 251(a)(1-B)/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here