रायपुर | राजधानी रायपुर में फिर एक बार ड्रग्स के शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इस तरह से अब तक 18 लोगों गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीँ इस मामले में और भी अधिक पुख्ता जानकारी लेने में जुट गई है।
पुलिस ने जिन दो आरोपियों को पकड़ा है वह रसूखदार परिवार से हैं और समाज में इनकी तूती बोलती है। लेकिन इन आरोपियों को पकड़े जाने के बाद एक कहावत चरितार्थ होता नजर आ रहा है और वह कहावत है “दिया तले अंधेरा”। ड्रग्स रैकेट में जो युवक हर्षवर्धन शर्मा पकड़ा गया है, वह समाज सेविका का पुत्र है। जिन्होंने शराब बंदी और बढ़ते नशे के खिलाफ प्रदेशभर में मुहिम छेड़ रखा था। लेकिन शायद उन्हें नहीं मालूम था कि उन्हीं के घर में नशा का पूरा कारोबार फल फूल रहा है
वहीँ पकड़ी गई युवती लखप्रीत कौर भिलाई के रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बताया जा रहा है लखप्रीत की बड़ी बहन NSUI की प्रखर कार्यकर्ता है, यानी अब विपक्ष को भी बैठे-बिठाए एक मुद्दा और मिल गया।
ड्रग्स रैकेट में पकड़े गए आरोपी हर्षवर्धन शर्मा और लखप्रीत कौर को पुलिस प्रेमी-प्रेमिका (बंटी-बबली) बता रही है। पुलिस के अनुसार इन दोनों का नाम बीते दिनों पकड़े गए ड्रग पैडलरों ने उजागर किया था। तभी से पुलिस को इनकी तलाश थी। जब पुलिस को इनपुट मिला की हर्षवर्धन शर्मा और लखप्रीत कौर ड्रग्स की सप्लाई करने जा रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने जाल बिछाकर इन युवक-युवती को धर दबोचा।
इन पर थी पुलिस की नजर
पुलिस के मुताबिक राजधानी क्वींस क्लब में लॉक डाउन के दौरान ड्रग्स का रैकेट फूटने के बाद आरोपी हर्षवर्धन शर्मा और उसकी गर्लफ्रेंड लखप्रीत कौर पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद दोनों दिल्ली फरार हो गए थे। तभी से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। हाल ही में दोनों दिल्ली से ड्रग्स लेकर रायपुर बेचने आए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी हर्षवर्धन शर्मा के खिलाफ राजेंद्रनगर, तेलीबांधा, कोतवाली समेत कई थानों में ब्याज पर पैसे देकर जबरन वसूली करना, ड्रग्स का उपयोग करना, बैंक अफसर को अगवा कर पिटाई करना, समूह बनाकर मारपीट करने जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।
दोनों है आदतन अपराधी
होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान जो गोली चली थी वो लखप्रीत की बड़ी बहन के कारण ही चलना बताया जा रहा है। पुलिस की माने तो लगातार पुलिसिया कार्रवाई को दरकिनार करते हुए हर्ष और प्रीत ने ड्रग्स की तस्करी नहीं छोड़ी। बल्कि दोनों ही पहले की तरह वह ड्रग्स की तस्करी करते रहे। बताया जा रहा है कि हर्ष और प्रीत का कई बड़े लोगों से संबंध भी है। साथ ही दोनों अक्सर हाईप्रोफाइल पार्टियों में देखे जाते भी रहे हैं। पुलिस ने इसके पूर्व भिलाई निवासी निकिता पांचाल को गिरफ़्तार कर जेल भेजा था। लखप्रीत कौर इस मामले में दूसरी युवती है जो गिरफ्तार हुई है।
हलाकि, पुलिसिया पूछताछ में दोनों ने ही ड्रग्स रैकेट चलाने की बात कबूल कर ली है। हालांकि पुलिस का मानना है कि इस रैकेट में और भी लोग हैं जिनकी पूछताछ इन दोनों से ही की जा रही है। आगे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना पुलिस को है ranjana



