मेरठ में गुरुवार शाम उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर अनिल दुजाना मारा गया।दुजाना पर हत्या और जबरन वसूली सहित 62 मामले दर्ज थे। वह 2012 से जेल में था, लेकिन 2021 में उसे जमानत मिल गई थी।पश्चिमी यूपी के कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 2021 में पकड़ा था। दुजाना के खिलाफ 62 मामले दर्ज थे, जिनमें 18 हत्या, जबरन वसूली, लूटपाट, जमीन कब्जाने और अन्य शामिल थे।अनिल दुजाना पर बुलंदशहर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और नोएडा पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था. वह 2012 से जेल में था, लेकिन 2021 में उसे जमानत मिल गई थी। बाद में पुराने मामलों में पेश न होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।
जेल से अपना माफिया साम्राज्य संचालित करता था2012 में तिहरे हत्याकांड में पकड़े जाने के बाद अनिल दुजाना ने अन्य अपराधियों रणदीप भाटी और अमित कसाना की मदद से जेल से ही अपना आपराधिक साम्राज्य चलाना शुरू कर दिया था. दुजाना ने जेल में बैठकर हत्या, रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनाई और अपने सहयोगियों को निर्देशित किया।
दुजाना बनाम भाटी गैंग की दुश्मनी
दुजाना परिवार की सुंदर भाटी गिरोह से लंबे समय से दुश्मनी चल रही थी। 2012 में दुजाना और उसके गिरोह ने सुंदर भाटी और उसके करीबियों पर एके-47 राइफल से हमला किया था। सरकारी ठेकों, स्टील बारों की चोरी और टोल प्लाजा के ठेकों को लेकर दोनों प्रतिद्वंद्वी गिरोह अक्सर आमने-सामने आ जाते थे। भाटी गैंग की धमकी के चलते ही पुलिस दुनाना को बुलेटप्रूफ जैकेट में कोर्ट ले जाती थी.



