रांची:झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य में चल रही SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को तत्काल बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गरीब, आदिवासी, दलित, मुस्लिम, मूलवासी और आम लोगों को दस्तावेजों के नाम पर परेशान नहीं किया जाना चाहिए।मंत्री ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछले 10 महीनों में दो चुनाव आयुक्तों ने निर्वाचन आयोग के फैसलों पर कम-से-कम 14 बार आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराने तथा उन्हें पद से हटाने की मांग पर विचार करने की बात कही।इरफान अंसारी ने कहा कि एक भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार जनता का अधिकार है और इसके साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।




