पलामू: झारखंड के पलामू जिले में बुधवार (23 सितंबर 2026) को करम पूजा के बाद करम डाली (झुर) विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में 6 लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में करम पर्व की खुशियां मातम में बदल गई हैं।दूसरी घटना नानी झरिया (हिसराबरवाडीह) गांव में हुई, जहां जिंजोई नदी में करम डाल विसर्जन के दौरान तीन बालिकाएं गहरे पानी में चली गईं। ग्रामीणों ने दो लड़कियों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 15 वर्षीय किशोरी सिंपी कुमारी (रिंकी) की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नदी से अवैध बालू उठाने के कारण बने गहरे गड्ढे की वजह से यह हादसा हुआ।
सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर शोक जताया है,”पलामू में करम डाली विसर्जन के दौरान हुए हादसे में कुछ लोगों के नदी में डूबने का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस पीड़ादायक घटना में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मरांग बुरु से दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”




