सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी त्रिशा समेत चार की मौत

0
dipika pandey singh

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में मरीन ड्राइव पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी त्रिशा सिंह समेत उनके तीन दोस्तों की जान चली गई। मृतकों की पहचान त्रिशा सिंह, सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, मरीन ड्राइव स्थित एनएच हाईवे पर कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार की मंत्री एवं उनकी बहन समान दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत अन्य लोगों के निधन की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है।मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं दीपिका पांडेय सिंह और सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here