झारखंड: भाकपा माओवादी के क्षेत्रीय कमांडर इंदल गंझू ने गुरुवार दोपहर रांची में राज्य पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया. उसके सिर पर 15 लाख रुपये का इनाम था.इंदल गंझू के खिलाफ 145 मामले दर्ज हैं, जिनमें चतरा जिले में 48, पलामू जिले में 01, हजारीबाग जिले में 05 और गया जिले में 54 मामले दर्ज हैं।नक्सली इंदल मुख्य तौर पर बिहार के गया जिले के इमामगंज के असरैना गांव का रहने वाला है. इंदल सरेंडर से बाकी माओवादियों पर इसका प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है.



