बेंगाबाद भवारडीह HSC में पदस्थापित डॉ. अभिषेक भारद्वाज की पीएचसी तुलाडीह भरकट्टा के बीच कैंप जाते वक्त सड़क दुर्घटना में अकाल मृ’त्यु हो गई. मंत्री इरफान अंसारी ने पुलिस प्रशासन से बात की है। दुर्घटना में संलिप्त ट्रक चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने सिविल सर्जन, गिरिडीह को निर्देशित किया है कि शव का पोस्टमार्टम शीघ्रता से कराया जाए।साथ ही दुर्घटनास्थल पर ट्रैफिक नियंत्रण हेतु स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।




