जमशेदपुर: आज 17 जुलाई को विज्ञान भवन में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MOHUA) के समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2004-25 में जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान किया गया। जमशेदपुर को 5 स्टार रेटिंग भी प्राप्त हुई है।जमशेदपुर डीसी ने सभी सफाईकर्मियों, जागरूक शहरवासियों और जेएनएसी की टीम को बधाई दी.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य नें लगातार विकास की दिशा में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी क्रम में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में 3-10 लाख तक की आबादी वाले स्वच्छ शहरों में झारखंड के जमशेदपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ और वहीं बुंडू को झारखंड के प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर के रूप में चुना गया।
आज गुरूवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 का परिणाम घोषित किया गया और बेहतर प्रदर्शन करनेवाले शहरों को सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ,केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य विभाग के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला ने झारखंड सरकार, राज्य के नगर विकास विभाग और प्रदेश के नागरिकों खासकर जमशेदपुर और बुंडू के नागरिकों को इस सम्मान के लिए बधाई दी।बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण में महाराष्ट्र के मीरा भायंदर को पहला स्थान, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर को दूसरा स्थान और झारखंड के जमशेदपुर को तीसरा स्थान मिला है.




