राजकीय श्रावणी मेला: पुलिस पदाधिकारी व NDRF की टीम को सक्रिय होकर कार्य करने का निर्देश

0
rajkiy Shravani Mela

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के सातवें दिन प्रातः 04:19 से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के गतिविधियों, आपदा प्रबंधन एवं विधि व्यवस्था को लेकर डीसी नी आज मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त वरीय दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व NDRF की टीम को सक्रिय होकर कार्य करने का निर्देश दिया।इसके अलावा उन्होंने कहा सुगम जलार्पण के साथ सुरक्षा, स्वच्छता एवं विन्रमता को श्रावणी मेला मेले की मूल संवेदना बनाये, ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा की नगरी देवघर से एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here