आज विधायक कल्पना सोरेन ने गाँडेय विधानसभा के करणपुरा पंचायत में सखी मंडल की दीदियों द्वारा संचालित आटा उत्पादन केंद्र का अवलोकन किया। विधायक ने कहा ”हेमन्त जी के नेतृत्व में अबुआ सरकार के प्रयासों से झारखंड की दीदियाँ आज आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने पैरों पर मजबूती से खड़ी हो रही हैं।” इसके अलावा विधायक कल्पना सोरेन नेआज कर्णपूरा पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में ज़िला प्रशासन की टीम के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर सखी मंडल की बहनों को क्रेडिट लिंक चेक प्रदान किया और लाभुकों को अबुआ आवास की चाबी सौंपी।




