पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने वेजिटेबल फार्मिंग क्लस्टर का किया निरीक्षण

0
East Singhbhum dc

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड के देवली गांव स्थित जेएसएलपीएस समर्थित वेजिटेबल फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को किसान उत्पादक संगठन (FPO) गठित करने की सलाह दी, ताकि सरकारी योजनाओं से मिलने वाला सहयोग, प्रशिक्षण और विपणन की सुविधाएं संगठित रूप से उपलब्ध हो सकें।उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों पर आधारित नियमित प्रशिक्षण आयोजित किए जाएं तथा सब्जी एवं दाल उत्पादन को संगठित विपणन चैनल से जोड़ा जाए। इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा जेएसएलपीएस टीम के सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here