रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में 67 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।राज्य सड़क सुरक्षा नियमावली 2025 को मंजूरी,झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग के गठन को मंजूरी,जहाँ अब तक उच्च शिक्षा के लिए 25 बच्चों को स्कॉलरशिप देकर विदेश भेजा जाता था, वहीं अब यह संख्या बढ़ाकर 50 कर दी गई है।केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले के अनुरूप झारखंड में भी जनगणना कराई जाएगी। जेएसएससी अब दो चरणों में परीक्षा का आयोजन करेगा। गिरिडीह में पदस्थापित स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. फरहाना को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया




