झारखंड: 5 सितंबर को ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर स्पेशल ब्रांच ने झारखंड के सभी डीसी, एसएसपी और एसपी को पत्र लिखकर सतर्कता को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.इस अवसर पर मोहल्ले में तकरीर, मिलाद, फातिहा, नात-ए-कलाम आदि कार्यक्रम किए जाते हैं और जुलूस निकाला जाता है. इस दौरान कई बार कुछ शहरों में स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है. जिसे देखते हुए निर्देश जारी किया गया है कि लाउडस्पीकर, डीजे पर बजाए जाने वाले उत्तेजक गाने और भड़काऊ गानों, पोस्ट पर पूरी तरह से निगरानी रखी जाए.अवैध शराब, प्रतिबंधित मांस की बिक्री और जुए के अड्डों के खिलाफ आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई करें.




