सिमडेगा: शिक्षा, पठन संस्कृति और बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा ) द्वारा सिमडेगा हेरिटेज भवन में आधुनिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। पुस्तकालय का उद्घाटन जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने सी एम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के बच्चियों के साथ फीता काटकर किया।इस अवसर पर जेसोवा की अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्य, उपायुक्त सिमडेगा के साथ हेरिटेज भवन में स्थापित पुस्तकालय एवं संग्रहालय का भ्रमण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की सराहना की।इस दौरान उपस्थित स्कूली छात्राओं से संवाद करते हुए पुस्तकों से जुड़ने, नियमित अध्ययन करने तथा अपने जीवन में शिक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।




