1042 को सौंपा नियुक्ति पत्र,सीएम ने कहा ‘अन्य राज्यों में बच्चों से दुर्व्यवहार हो रहा, झारखण्ड में ऐसी बर्बरता बर्दाश्त नहीं होगी’

0
CM Soren

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य के नव चयनित 1042 सहायक आचार्यों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए।1042 में पहली से पांचवीं क्लास के प्राइमरी के 274 इंटर प्रशिक्षित एवं स्नातक प्रशिक्षित 768 सहायक आचार्य शामिल हैं।सीएम ने कहा,’आने वाले समय में राज्य के बौद्धिक क्षेत्र का आयाम कैसा हो और हमारी आने वाली पीढ़ी अपने पैरों पर कैसे खड़ी हो, यह अब नवनियुक्त बौद्धिक वर्ग को तय करना है। नवनियुक्त शिक्षक सुदूर क्षेत्रों में जाकर सरकार की आंख, कान और नाक बनें और शिक्षा की रोशनी फैलाएं।”मुख्यमंत्री ने कहा,अन्य राज्यों में बच्चों से दुर्व्यवहार की खबरें आई हैं, पर झारखण्ड में ऐसी बर्बरता बर्दाश्त नहीं होगी। सरकार जितनी संवेदनशील है, बच्चों की सुरक्षा के लिए उतनी ही कड़ाई से कदम उठाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here