दिल्ली:नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में भाग लेने के लिए झारखंड ग्रामीण विकास विभाग की टीम पहुँची।ग्रामीण विकास सम्मेलन पर झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया, कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज चौहान से झारखंड में ग्रामीण विकास, आजीविका, आवास, मनरेगा एवं अन्य विकासात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मिडिया से बात करते हुए मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा, “इस तरह के आयोजन का मैं स्वागत करती हूं। आज VB-GRAM-G के लागू होने के पहले आयोजन किया गया है। हमारे सामने जो परेशानियां हैं उसे हमने मंत्री जी के सामने रखा है। 40% वित्तिय बोझ राज्य सरकारों पर पड़ेगा वो हमारे जैसे राज्य के लिए बड़ा बोझ है। हमने इस मुद्दे को उठाया है।”मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा है कि यह सम्मेलन राज्यों के अनुभवों, नवाचारों और बेहतर समन्वय के माध्यम से ‘विकसित ग्रामीण भारत’ के लक्ष्य को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।




