साइट ऑफिस जा रहे L&T कंपनी की गाड़ी पर अपराधियों की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
इसी दौरान कटकमदाग के पुंदरी मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली सत्येंद्र की पीठ में लगी। घायलावस्था में उन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान उनके साथ गाड़ी में हाइड्रा का ड्राइवर जगरनाथ यादव और ड्राइवर पंकज भी था। दोनों सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
SP ने कहा- जांच के बाद ही चल पाएगा कारणों का पता
घटना के बाद हजारीबाग के एस कार्तिक एस, एसडीपीओ सदर भूपेंद्र कुमार रावत, सदर थाना इंस्पेक्टर सह इंचार्ज गणेश कुमार सिंह, कटकमदाग थाना प्रभारी विपिन यादव सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक सत्येंद्र कुमार सिंह हजारीबाग अपने किराए के मकान में रहते थे।
हजारीबाग और फतहा के बीच पुंदरी मोड होते हुए वे केरेडारी प्रखंड के पतरा गांव साइट कार्यालय जा रहे थे। इसी क्रम में यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि गोली मारने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।




