कोरोना की रफ्तार झारखंड में तेज हो गई है. 24 घंटे में 27 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. जिससे कि राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 232 हो गई है. वहीं कोरोना की झारखंड में 7 दिन की ग्रोथ रेट 0.01 परसेंट हो गई है. जबकि देश में यह 0.02 परसेंट है. इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग टेस्टिंग की रफ्तार नहीं बढ़ा रहा है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 24 घंटे में मात्र 1925 सैंपल की टेस्टिंग की गई है. बताते चलें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ दिन पहले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी राज्यों को अलर्ट किया था. वहीं एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए गए है.
बोकारो 7 चतरा 1 देवघर 46 धनबाद 1 दुमका 1 इस्ट सिंहभूम 36 गढ़वा 1 गुमला 1 हजारीबाग 16 जामताड़ा 1 कोडरमा 3 लोहरदगा 1



