झारखंड में एक बार फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, राजधानी रांची में पाए गए सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज

0

झारखण्ड में कुछ महीने पहले कोरोना के मामले लगभग ना के बराबर हो गए थे पर एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ गए हैं.बीते 24 घंटे में सूबे में 24 नये मरीज मिले. हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान 12 मरीज कोरोना से मुक्त हुए. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 94 हो गयी. वहीं सर्वाधिक संक्रमित मरीज रांची जिले में है. यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 54 है.स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बोकारो में कोरोना के 4, देवघर में 12, पूर्वी सिंहभूम में 11, गढ़वा में 1, जामताड़ा में 2, हजारीबाग में 1, कोडरमा में 1, लातेहार में 3, लोहरदगा में 1,पलामू में 2, रांची में 54 और सिमडेगा में 01 सक्रिय मरीज हैं.चतरा, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, खूंटी, पाकुड़, रामगढ़, साहेबगंज, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here